Wednesday, May 8th, 2024

गूगल मैप पर दिखेंगे CBSE के एग्जाम सेंटर, प्रवेश पत्र पर मौजूद होगी लोकेशन

भोपाल
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के एग्जाम सेंटर्स को गूगल मैप से जोड़े जाएंगे। विद्यार्थियों को उनके प्रवेश पत्र से परीक्षा केंद्र की लोकेशन का पता चल सकेगा, जिससे उन्हें एग्जाम सेंटर तक पहुंचने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पडे। इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा गूगल मैप से सभी स्कूलों को जोड़ा जायेगा। इसके लिए बोर्ड ने केंद्रों को जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सभी स्कूलों से स्कूल के आने-जाने के रास्ते और स्कूल का सही पता उनके पिन कोड के साथ मांगा गया है। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ायी जायेगी।

इससे उन स्कूलों को भी केंद्र बनाया जायेगा जहां पर अभी तक केंद्र नहीं रहता था। ऐसे में केंद्र तक छात्रों को पहुंचने में किसी तरह की दिक्कतें ना हो, इसके लिए गूगल मैप से केंद्रों को जोड़ा जायेगा। केंद्र की जानकारी परीक्षार्थी को उनके प्रवेश पत्र से भी मिलेगा। इससे छात्र केंद्र पर आसानी से पहुंच सकेंगे।  बोर्ड की मानें तो प्रवेश पत्र जारी होने के बाद छात्र गूगल मैप एप को डाउनलोड कर सकेंगे। इस एप की मदद से छात्र अपने केंद्र के रास्ते के साथ स्कूल का सही पता जान पायेंगे। बोर्ड की मानें तो कई बार सही पता नहीं होने के कारण छात्र समय पर केंद्र नहीं पहुंच पाते हैं। इससे उन्हें केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता है। कई बार छात्र की परीक्षा छूट भी जाती है।

दो पाली में होंगी एग्जाम
सीबीएसई के 10वीं के हिंदी विषय में दो खंड में प्रश्न रहेंगे। खंड एक में केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न और खंड दो में लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र का यही प्रारूप 12वीं के इंगलिश विषय में भी रहेगा। अभी तक हिंदी में चार खंड और इंगलिश में भी तीन खंड में प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन बोर्ड ने 2021 की परीक्षा के लिए यह बदलाव किया है। हिंदी के खंड एक में 40 और खंड दो में 40 अंक के सवाल रहेंगे।

जीव विज्ञान को चार भागों में बांटा
12वीं जीवविज्ञान में पांच की जगह चार भागों में बांटा गया है। साथ में प्रश्नों की संख्या 27 से बढ़ाकर 33 कर दी गयी है। मनोविज्ञान में इस साल वस्तुनिष्ठ प्रश्न की संख्या 17 से बढ़ाकर 21 कर दी गयी है। कला संकाय के कई विषयों में प्रश्न पत्र की संख्या घटाई गयी है। 12वीं बोर्ड में इस बार मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न 18 की जगह 15 रहेंगे, जवाब केवल 14 प्रश्नों का देना है। इस बदलाव की जानकारी सैंपल पेपर से दे दी गयी है।

 

संबंधित ख़बरें

आपकी राय

12 + 15 =

पाठको की राय